ब्लॉक कांग्रेस अर्की की मासिक बैठक संपन्न, सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने का आह्वान

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- अर्की में ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक कार्यकारी अध्यक्ष सतीश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में विशेष रूप से विधायक संजय अवस्थी उपस्थित रहे।

उन्होंने आगामी 11 दिसंबर को प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अर्की से लगभग 2,000 कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

बैठक से पहले कांग्रेस जिला ऑब्जर्वर प्रवीण चौधरी ने ब्लॉक कांग्रेस अर्की के पूर्व पदाधिकारियों और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर एक पैनल तैयार करने की बात कही, जिसे अंतिम स्वीकृति के लिए हाई कमान को भेजा जाएगा।

इस अवसर पर प्रवीण चौधरी ने पार्टी की एकजुटता पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक संजय अवस्थी ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

बैठक में अमर चंद पाल, अनुज गुप्ता, कमलेश शर्मा, जगदीश ठाकुर, प्यारे लाल, डी.डी. शर्मा, रोशन वर्मा, संजय ठाकुर, राजेंद्र रावत, धनी राम ठाकुर, विद्या सागर, ऋषि देव, सुरेंद्र पाठक, राजेश ठाकुर, सीमा शर्मा, विमला ठाकुर, रुचिका, हेमलता, सुनीता गर्ग और कांता सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page