भाजपा युवा मोर्चा अर्की मंडल ने दाड़लाघाट में सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ, सैकड़ों युवाओं ने ली सदस्यता

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,अर्की विधानसभा के दाड़लाघाट में भाजपा युवा मोर्चा अर्की मंडल द्वारा सदस्यता अभियान के चरण-2 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष तिलक राज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

तिलक राज ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और युवा शक्ति के सहयोग से पार्टी और अधिक मजबूत हो रही है। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से प्रदेश के सभी संस्थानों में जाकर अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा से जोड़ने का आह्वान किया ताकि वे विकास यात्रा का हिस्सा बन सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों में युवाओं की भूमिका अहम है और भाजपा युवा मोर्चा के माध्यम से सभी प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दे सकते हैं। मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने अपने वक्तव्य में कहा कि अर्की मंडल का हर युवा भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों और विकासवादी दृष्टिकोण को अपनाने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा सभी युवा साथियों को इस अभियान में शामिल कर हिमाचल की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहता है। कार्यक्रम में तिलक राज ने युवाओं से अपील की कि वे भाजपा से जुड़ने के लिए 88 00 00 2024 पर मिस्ड कॉल करके सदस्यता लें और प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा,मंडल महामंत्री जुगलकिशोर,राजेश पूरी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भीम शर्मा,महेंद्र ठाकुर,भाजपा जिला सचिव राकेश गौतम,भाजपा नेता बालकराम शर्मा,नरेश चौधरी और युवा मोर्चा के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page