बाड़ीधार क्षेत्र की सारमा पंचायत से प्रियंका ठाकुर बनीं पहली वकील, क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज :- अर्की उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत सारमा की प्रियंका ठाकुर ने वकील बनकर न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

प्रियंका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा 8वीं कक्षा तक सारमा में और 10वीं मटेरनी स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने बहारा यूनिवर्सिटी से विधि (लॉ) की डिग्री हासिल की। उनके पिता सोहन लाल ठाकुर पर्यटन विभाग में गाइड के रूप में कार्यरत हैं, और उनकी सफलता ने पूरे परिवार को गर्वित किया है।

प्रियंका के वकील बनने से बाड़ीधार क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि गांव की बेटी ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से न केवल परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि इस क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी एक मिसाल कायम की है। आज की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और प्रियंका ठाकुर इसका साक्षात प्रमाण हैं। उनकी सफलता इस बात का प्रतीक है कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page