शिमला मंडल के युवा मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान, प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज रहे उपस्थित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :-  भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, शिमला शहरी द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एक व्यापक सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विश्वविद्यालय के छात्रों में भाजपा का सदस्य बनने के लिए भारी उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज उपस्थित रहे, जिनका युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में युवा जिलाध्यक्ष हनीश चोपड़ा, शिमला मंडल अध्यक्ष सुनील धर, पूर्व पार्षद शैली शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमित ठाकुर, श्याम शर्मा, रमेश ठाकुर, जिला महामंत्री सूर्य मेहता और अजय शर्मा भी मौजूद थे।

तिलक राज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता केवल सदस्य नहीं होते, बल्कि वे एक जीवंत एकाई हैं, जो विचारधारा के वाहक और कार्य संस्कृति के पोषक होते हैं। कार्यकर्ता सरकार और संगठन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं, जिससे सरकार हमेशा जनता से जुड़ी रहती है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और अनूठी राजनीतिक पार्टी है, जो हर 6 साल में सदस्यता अभियान चलाती है।

इस अभियान में युवा मोर्चा अग्रिम भूमिका निभाते हुए पार्टी के सदस्यता अभियान के लक्ष्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने का प्रयास कर रहा है। भाजपा पूरे प्रदेश में 16 लाख प्राथमिक सदस्यों को बनाने का लक्ष्य रखती है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page