
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट व नाबार्ड शिमला के संयुक्त सहयोग से चलाई जा रही बड्डर खड्ड जलागम विकास परियोजना के समिति सदस्यों का दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण में परियोजना समिति के विभिन्न गावों के लगभग 35 किसानों ने भाग लिया।

इस दो दिवसीय भ्रमण के प्रथम दिन सदस्यों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में अंबुजा फाउंडेशन के कार्यक्रम समन्वयक हरी कृष्ण शर्मा ने उपस्थित लोगों को जलागम परियोजना क्या होती है क्यों आवश्यक है,इससे होने वाले लाभ परियोजना के अंतर्गत होने वाले कार्य एवं गतिविधियों के बारे में लोगों को अवगत करवाया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को विडियों के माध्यम से भी लोगों को परियोजना कार्यों के बारे में बताया गया। कृषि विभाग से मनोज शर्मा ने उपस्थित लोगों को प्राकृतिक कृषि के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने बताया की लोगों को प्राकृतिक खेती की तरफ जाना चाहिए। प्राकृतिक उत्पाद की बाजार में काफी मांग है और इसके अच्छे मूल्य भी मिलते है। शैक्षणिक भ्रमण के दूसरे दिन परियोजना कार्यक्षेत्र के लोगों को अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट व नाबार्ड शिमला के सहयोग से चलाई जा रही पाट्टी बड़ोग जलागम परियोजना के अन्तर्गत किए जा रहे गतिविधियां को दिखाया गया। जिसमे पौधारोपण,चेकडैम,खाल आदि गतिविधिया को दिखाया। पट्टी बड़ोग जलागम परियोजना समिति के प्रधान अनिल कुमार ने भ्रमण के दौरान आए लोगों को परियोजना के अन्तर्गत हाने वाले कार्यों व उनसे होने वाले लाभों के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने बताया की परियोजना की शुरुआत में जो कार्य किए गये है,उनके लाभ अब दिखने लगे है। उन्होंने उपस्थित लोगों की प्रोत्साहित करते हुए कहा की यह एक बहुत अच्छी परियोजना है,इसमें आप लोगों को बढ़चढ़ कर भाग लेकर इस परियोजना को सफल बनाना है।





