मुंबई मेट्रो परियोजना में उत्कृष्ट योगदान के लिए  अर्की के माँजू के महिपाल शर्मा को मिला प्रशंसा पत्र

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएमआरसीएल) ने मुंबई मेट्रो लाइन 3 (कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज़) परियोजना में असाधारण योगदान के लिए महिपाल शर्मा को प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया है। महिपाल शर्मा जो कि यूजीसी 04 (भूमिगत मेट्रो पैकेज04) परियोजना में गुणवत्ता आश्वासन और गुणवत्ता नियंत्रण प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं। शर्मा ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के सफल क्रियान्वयन में अपनी विशेषज्ञता, समर्पण और उच्च स्तरीय व्यावसायिकता का उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

महिपाल शर्मा हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की उपमंडल के छोटे से गांव माँजू से संबंध रखते हैं। बच्चपन से पढ़ाई में होनहार शर्मा ने अपनी दसवीं और 12वीं की पढ़ाई अर्की बॉयज स्कूल से की है और इसके बाद महाराष्ट्र से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है।

परियोजना की गुणवत्ता नियंत्रण और आश्वासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। एमएमआरसीएल के कार्यकारी संचालक ने उनके नेतृत्व और चुनौतियों से निपटने की अद्वितीय क्षमता की विशेष रूप से सराहना की है।

प्रशंसा पत्र में महिपाल शर्मा के लचीलेपन और परियोजना की बदलती जरूरतों के प्रति उनकी तत्परता का उल्लेख किया गया है। उन्होंने न केवल परियोजना की समस्याओं का समाधान किया, बल्कि टीम के सदस्यों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें प्रेरित भी किया। उनकी प्रतिबद्धता और मेहनत ने परियोजना को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

महिपाल शर्मा को प्रदान किया गया यह प्रशंसा पत्र उनके उत्कृष्ट सेवा, कार्य की गुणवत्ता और टीम भावना को बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण मान्यता है। उनके इस योगदान ने न केवल मुंबई मेट्रो परियोजना की सफलता में योगदान दिया है, बल्कि उन्हें परियोजना टीम का एक सम्मानित सदस्य भी बना दिया है।

महिपाल शर्मा को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं। सभी ने उनके कठिन परिश्रम और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनके परिवार ने इस सम्मान को पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया और महिपाल से आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम छूने की उम्मीद जताई है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page