
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-दाड़लाघाट,अर्की मंडल भाजपा की ओर से एक पेड़ मां के नाम के तहत मांगल में पौधरोपण किया। शुक्रवार को मांगल के बूथ संख्या एक,दो,तीन व चार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अर्की भाजपा के मंडलाध्यक्ष राकेश ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान हरड़,बेड़ा,आंवला, नीम,बिल्व के 40 पौधे रोपित किए।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर व जिला भाजपा सचिव राकेश गौतम ने कहा कि भाजपा का देशभर में एक पेड़ मां के नाम अभियान चल रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना रहा है। इसलिए कार्यकर्ताओं व जनता से आग्रह किया जा रहा है कि एक-एक पेड़ अपनी मां के नाम जरूर लगाएं और उसकी देख रेख भी करें। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ओम प्रकाश गांधी,भाजपा जिला सचिव राकेश गौतम,किसान मोर्चा अर्की मंडल अध्यक्ष धनीराम चौहान,अर्की मंडल सहकारी प्रकोष्ठ के सह सयोजक भीम सिंह चौहान,अर्की मंडल कार्यकारणी सदस्य मस्त राम,जिला कार्यकारणी सदस्य लाल मन चौहान,किसान मोर्चा अर्की मंडल कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।




