अर्की राजपरिवार की पुत्रवधू मयूराक्षी सिंह के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ अभियान
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज:- नगर पंचायत अर्की के वार्ड नंबर 7 में स्थित प्राचीन नाहर सिंह देव मंदिर परिसर में सफाई अभियान और पौधारोपण का आयोजन किया गया। इस अभियान में अर्की राजपरिवार की पुत्रवधू मयूराक्षी सिंह और स्थानीय महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/07/img-20240712-wa0043750918299670624594-1024x576.jpg)
आज के इस अभियान में मयूराक्षी सिंह के साथ अर्की क्षेत्र के नारी शक्ति सशक्तिकरण संगठन की महिलाएं, रंजना कालिया और संगठन समूह की सहायिका मंजू चौहान ने पूर्ण सहयोग दिया। इस सफाई अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम में गीता धीमान, संतोष राजपूत, तारा देवी, सीता देवी, सरिता, रंजना, देवकी, मीना, चित्ररेखा, किरण गुप्ता, शीतल शर्मा, कान्ला ठाऊ, और कमलेश धीमान ने सहयोग देकर इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/07/img_20240109_0830063655662667901567540.jpg)
अभियान का मुख्य उद्देश्य मंदिर परिसर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाना था, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े और स्थानीय समुदाय को प्रेरित किया जा सके। इस पहल से मंदिर परिसर का सौंदर्य बढ़ा है और क्षेत्र में पर्यावरण के प्रति एक सकारात्मक संदेश गया है।
इस सफल आयोजन से स्थानीय समुदाय में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है और स्वच्छता की भावना को बल मिला है। मयूराक्षी सिंह और अन्य महिलाओं की इस पहल ने दिखाया कि सामूहिक प्रयास से हम अपने पर्यावरण को और भी सुंदर और स्वच्छ बना सकते हैं।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/07/img-20240423-wa00255815700338880165880-1024x682.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/07/dainikhimachalnews-35594757807697638232.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/07/dhncoverpager14103542291534573198.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/07/img_20240611_114058125575272876786448.jpg)
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)