राजकीय प्राथमिक पाठशाला शेरपुर में अभिभावकों की आम सभा का आयोजन
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- राजकीय प्राथमिक पाठशाला शेरपुर में अभिभावकों की आम सभा का आयोजन किया गया। इस आम सभा का मुख्य एजेंडा नई स्कूल प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी का गठन रहा। इसमें कक्षा प्री-प्राइमरी से पांचवी तक के छात्रों के सभी अभिभावकों ने भाग लिया।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/07/img-20240712-wa00383446563182882420010-1024x576.jpg)
सभी अभिभावकों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें भारती को सर्वसम्मति से स्कूल प्रबंधन समिति का प्रधान चुना गया। इसके साथ ही वीना, पूजा देवी, सुमन बाला, कांता देवी, और प्रोमिला देवी को सदस्य चुना गया। पाठशाला प्रभारी दीपा चौहान कार्यकारी परिषद के सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगी।
पाठशाला प्रभारी दीपा चौहान ने चुने गए सदस्यों को उनके कार्यों और शक्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह स्कूल प्रबंधन समिति सत्र 2024-26 के लिए कार्य करेगी। पाठशाला प्रभारी ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक हर महीने के शनिवार को आयोजित की जाएगी।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/07/img-20240423-wa00255815700338880165880-1024x682.jpg)
इस बैठक में वार्ड सदस्य शेरपुर सोना देवी, प्रमिला, वीना, उमा देवी, हेमलता, पूजा, सुनीता, चंपा, निर्मला, पार्वती, कांता, अनीता, गीता, नर्मदा, मीना ठाकुर, रीता देवी, चंचल, सुमन, लता कुमारी और योजना आयोग से सेवा मुक्त अनुभाग अधिकारी मनसा राम भी उपस्थित रहे। इसके अलावा, पाठशाला अध्यापक जोगिंदर ठाकुर भी इस सभा में शामिल हुए।
इस आम सभा ने स्कूल प्रबंधन समिति के गठन और उसकी कार्यप्रणाली पर चर्चा की, जिससे पाठशाला के संचालन और विकास में अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/07/dainikhimachalnews-35594757807697638232-1024x427.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/07/dhncoverpager14103542291534573198.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/07/img_20230528_0810481385652328097296802.jpg)
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)