अर्की के समाजसेवी हरीश गुप्ता (गांधी) के आकस्मिक निधन से नगर में शोक की लहर

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- अर्की नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 के निवासी और श्री मुटरू महादेव समिति के अध्यक्ष हरीश गुप्ता (गांधी) के आकस्मिक निधन से पूरे नगर में शोक की लहर है।

उनकी आयु 63 वर्ष थी और वे समाज में सभी के सुख-दुःख में सदैव उपस्थित रहते थे। हरीश गुप्ता( गांधी) तीन वर्ष पहले ही सेना अस्पताल से (एम डब्ल्यू सी) हेल्थ एजुकेटर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बुधवार सुबह उनकी तबियत अचानक खराब होने पर उन्हें तत्काल अर्की अस्पताल ले जाया गया परंतु वहां उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ और उन्होंने वहीं अंतिम सांस ली।


उनके निधन की सूचना मिलते ही अर्की नगर में सन्नाटा छा गया। उनके जाने से अर्की ने एक सच्चे समाज सेवक को खो दिया है। नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश कश्यप,हेमेंद्र गुप्ता, सावित्री गुप्ता,सीमा शर्मा, वीना ठाकुर, सुरेन्द्र शर्मा, धर्मपाल शर्मा,प्रदीप शर्मा,अजय रघुवंशी, रोशन लाल वर्मा,कुलदीप गुप्ता,सुशील गुप्ता,अनुज गोयल, गौरव गुप्ता,सुमित शर्मा, नोजु गुप्ता और गिरधारी लाल सहित समस्त नगरवासियों ने गहरा शोक प्रकट किया है और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page