जहां कांग्रेस ने महिलाओं को गुमराह किया वहीं भाजपा ने महिलाओं को सशक्त किया : नंदा

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने विधानसभा क्षेत्र अर्की के अंतर्गत आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंडल अध्यक्ष रीना भारद्वाज ने की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव प्रतिभा कंवर,महामंत्री भावना गुप्ता, रमेश ठाकुर, दयानंद शर्मा, आशा परिहार, हीरा कौशल, भुवनेश्वरी शर्मा, विनती मुकुल,सावित्री कश्यप,अनिता गुप्ता,शहनाज शेख और अनेकों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


कर्ण नंदा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने प्रतिमा 1500 रु देने का झूठा एक और बार बोल दिया है। पहले झूठी गरंटिया देते हुए वह सत्ता में आए और अब झूठ बोलकर महिलाओं को गुमराह करना चाहते हैं।
नंदा ने कहा की लोकसभा और विधानसभा में हमारी सरकार ने 33 फीसदी सीटों को आरक्षित करने का काम किया है। यह काम 30-40 सालों से लटका हुआ था, लेकिन भाजपा सरकार ने महिलाओं की बेहतरी के लिए यह काम किया है। उन्होंने कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश में किसी ने महिला आरक्षण लगाया तो वह पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 3,615 में से 1,825 पंचायतों महिलाएं प्रधान हैं। 45 अनारक्षित सीटों पर भी महिलाओं का कब्जा है। जो की 50% से अधिक हैं।
महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए नंदा ने कहा, “हमारा लक्ष्य महिलाओं को 2 करोड़ ‘लखपति’ बनाने का था। अब इस लक्ष्य को बढ़ाकर 3 करोड़ ‘लखपति’ बनाने का कर दिया गया है।” पीएम मोदी ने गरीबों को महत्वपूर्ण सहायता देने, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को इसका लाभ देने के लिए आयुष्मान भारत योजना की प्रशंसा की। उन्होंने रूफ टॉप सोलर अभियान का उल्लेख किया, जहां 1 करोड़ परिवार मुफ्त बिजली का लाभ उठाएंगे, साथ ही सरकार को अतिरिक्त बिजली बेचकर प्रति वर्ष 15,000 रुपये से 18,000 रुपये की आय भी अर्जित करेंगे। प्रधानमंत्री ने आज घोषित आयकर छूट योजना का उल्लेख किया जिससे मध्यम वर्ग के लगभग 1 करोड़ नागरिकों को राहत मिलेगी। आज लगभग 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ चुकी हैं। इन समूहों को 8 लाख करोड़ रुपए बैंक लोन और 40 हजार करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत, समूहों को 15 हजार ड्रोन उपलब्ध कराये जा रहे हैं।मातृत्व अवकाश 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह करने से देश की लाखों महिलाओं को बहुत मदद मिली है। मोदी सरकार ने महिलाओं को पहली बार सशस्त्र बलों में परमानेंट कमीशन दिया है।आज महिलाएं फाइटर पायलट भी हैं और नौसेना के जहाज को भी पहली बार कमांड कर रही हैं। मुद्रा योजना के तहत जो 46 करोड़ से ज्यादा लोन दिए गए हैं उनमें करीब 31 करोड़ से ज्यादा लोन महिलाओं को मिले हैं।

उन्होंने कहा कि अगर महिलाओं के उत्थान का काम अगर किसी ने किया है तो वह भारतीय जनता पार्टी है चाहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो, पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल या शांता कुमार ।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page