त्रिदेव सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई लोकसभा चुनावों की रणनीति

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा 2024 के चुनावों की तैयारी करते हुए त्रिदेव सम्मेलनों की शुरुआत कर दी है। अर्की मंडल ने भी चमाकड़ी पुल के नजदीक पंचवटी होटल में शनिवार को त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन मंडलाध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में किया।इस त्रिदेव सम्मेलन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर राजीव सहजल मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए।

उन्होंने इस सम्मेलन में आए सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा आने वाला समय लोकसभा चुनावों का है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी पार्टी के कार्यकर्ता,बूथ अध्यक्ष, ग्राम केंद्र अध्यक्ष, बीएलए व बूथ पालक सहित तमाम लोग है।उन्होंने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर पूरे देश में भाजपा गठबंधन को 400 से भी अधिक सीटों पर जीत दर्ज करवानी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी अपने-२ बूथ को मजबूत करने के लिए डट जाएं और शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा को बम्पर मतों से जीत दिलवानी है।इस सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल व पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने भी सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि देश मे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पुनः तीसरी बार भाजपा गठबंधन की सरकार बन रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी अपने बूथ को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ को पार्टी विचारधारा से जोड़े। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए त्रिदेव चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। इस बैठक में जिला विस्तारक रूपेंद्र ठाकुर,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अर्की मनोज ठाकुर,प्रदेश, जिला व मण्डल स्तर के पदाधिकारी व बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page