ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अर्की,, हेमंत वर्मा ने भाजपा को ताज़ा राजनितिक घटनाक्रम पर घेरा।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- ब्लॉक युवा कांग्रेस अर्की अध्यक्ष हेमंत वर्मा द्वारा जारी प्रेस ब्यान में कहा गया कि बीते दिनों से भाजपा द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन लोटस का पर्दाफाश हो चुका है और कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ यह षड्यंत्र पूरी तरह विफल हो चुका है।

वर्तमान कांग्रेस सरकार सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में मज़बूत है और हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर गर्व है। वर्मा ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने षड्यंत्र रच कर राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के छः विधायकों को अपने पक्ष में करके लोकतंत्र की हत्या की है और जो विधायक कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ कर विधानसभा आये है उन्हें भाजपा को वोट देने पर मजबूर किया हुआ यह षड्यंत्र कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए था परन्तु यह सारा षड्यंत्र हिमाचल की जनता ने देखा और आगामी लोकसभा चुनाव में इसका जवाब भाजपा को आईना दिखा कर देने को तैयार है।

विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस के छः विधायकों की सदस्यता रद्द करने के फेसले से प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी के छोटे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। दल बदलु कानून के तहत छः विधायकों पर की गई इस कार्यवाही से देश भर में एक संदेश गया है और पार्टियों के प्रति कार्यकर्ताओं की निष्ठा बढ़ी है। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा पार्टी के षड्यंत्र को प्रदेश की जनता ने देखा है मगर कांग्रेस की सरकार को गिराने में फिर भी नाकाम रही। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अर्की हेमंत वर्मा ने कहा कि हिमाचल की जनता ने कांग्रेस पार्टी को स्पष्ठ बहुमत दिया है और भाजपा के ख़िलाफ़ यह बहुमत था। लेकिन बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को यह रास नहीं आ रहा है और वह देश के हर राज्य में साजिश रचकर सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है। इस कृत्य से देवभूमि हिमाचल का नाम शर्मसार हुआ है और आगामी लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा के खिलाफ वोट करने का मन बना लिया है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page