किसान आंदोलन के चलते एचआरटीसी ने बदले दिल्ली जाने वाली बसों के रूट

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:-  किसानों के संघर्ष के चलते दिल्ली में अब बसों को शाहबाद होकर भेजा जा रहा है। एचआरटीसी ने शुक्रवार को दिल्ली से 60 बसें हिमाचल के लिए क्लब कर भेजी हैं।


हिमाचल पथ परिवहन निगम के सभी डिपुओं के लिए दिल्ली से साठ ही बसें भेजी गईं। हालांकि, दिल्ली से हिमाचल के लिए 120 बसें हर रोज भेजी जाती हैं। दिल्ली में किसानों के संघर्ष के कारण अब बसों को शाहबाद होकर भेजा जा रहा है। पथ परिवहन निगम ने शुक्रवार को दिल्ली से 60 बसें हिमाचल के लिए क्लब कर भेजी हैं। बसों को कम सवारियां मिलने पर ऐसा करना पड़ रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की दिन में कम सर्विस है।


रात को दिल्ली से चलने वाली बसों की संख्या काफी ज्यादा है। रात को हर पांच मिनट के बाद बसें दिल्ली से हिमाचल के डिपुओं में भेजी जाती हैं। रात के साढ़े 11 बजे तक यह बसें दिल्ली से चलती रहती हैं। किसान आंदोलन को ध्यान में रखते हुए इन बसों को कम सवारियां मिल रही हैं। यात्रियों को दिल्ली से हिमाचल आते समय 90 किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। हमीरपुर डिपो के लिए दिल्ली से रात को सात बसें भेजी गई हैं और हमीरपुर डिपो से दिल्ली के लिए भी सात ही बसें भेजी गई हैं(साभार: मीडिया सेंटर)

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page