जिला पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने जिलाधीश के माध्यम से सरकार को भेजा ज्ञापन
ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- जिला पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के जिला स्तरीय कार्यकारिणी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष के. डी. शर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त सोलन से मिला।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/02/img-20240212-wa0058396612272750857484-1024x768.jpg)
इस मौके पर उन्होंने उपायुक्त सोलन के माध्यम से प्रदेश मुख्यमंत्री को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी भेजा। जानकारी देते हुए डीडी कश्यप ने बताया कि प्रदेश सरकार के गठन को करीब 14 माह बीत चुके है। सरकार ने अभी तक पेंशनर्स के 12 प्रतिशत मँहगाई भत्ते की किश्त तक अदा नही की है। इसके अतिरिक्त कई लंबित देय राशि का भुगतान नही किया गया है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियो का अभी तक लिव इन केशमेंट का एरियर तक नही मिल पाया है।
सरकार पेंशनर्स की मांगों को लेकर हमेशा टाल मटोल का रवैया अपना रहा है। विभिन्न विभागों में कई-२ वर्षों से मैडिकल बिल पेंडिंग पड़े हुए है, जिसकी सरकार समय पर अदायगी नही कर रही है। संगठन के जिलाध्यक्ष के. डी. शर्मा ने प्रदेश सरकार से अपील करते हुए कहा कि इस माह होने वाले विधानसभा सत्र में पेंशनर्स की लंबित मांगों पर विचार विमर्श के अतिरिक्त बजट में राशि का प्रावधान किया जाए और पेंशनर्स का एरियर एक मुश्त दिया जाए। अन्यथा पेंशनर्स को अपनी मांगों को लेकर संघर्ष का मार्ग अपनाने में मजबूर होना पड़ेगा। शर्मा ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव में सभी पेंशनरों को धरना प्रदर्शन और सड़कों में उतरने का शौक नहीं।उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि उनकी मांगों को अनसुना न किया जाए। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी. आर. भारद्वाज, अध्यक्ष सोलन शहर मनोहर सिंह कंवर, अध्यक्ष शायरी यूनिट बेलीराम राठौर, कार्यकारी अध्यक्ष कुठाड यूनिट ईश्वर दत्त शर्मा, महासचिव कुनिहार इकाई चैतराम भारद्वाज, कानूनी सलाहकार रोशनलाल, राज्य प्रतिनिधि रूपराम शर्मा, अध्यक्ष चायल यूनिट हरिदत्त शर्मा, महासचिव शायरी यूनिट भूमिलन्द राठौर, वरिष्ठ सदस्य सिसराम राठौर, अध्यक्ष पट्टा महलोग जियालाल ठाकुर, महासचिव सोलन यूनिट बी. एल. गाजटा, आदि सदस्य मौजूद रहे।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/02/img-20240123-wa00874547575553293947230-1024x286.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/02/img_20240203_1726202921839288179828803.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/02/img_20240203_1716472700438408399543865.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/02/img_20240203_0933323638676044684191159.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/02/dhncoverpager17866729409609438371.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2024/01/img-20231226-wa00174630442965786108528.jpg)
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)