भाजपा अर्की मंडल युवा मोर्चा ने सीपीएस संजय अवस्थी से दाड़लाघाट की समस्याओं को लेकर उठाए प्रश्न।

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- भाजपा अर्की मंडल युवा मोर्चा ने प्रदेश सरकार व स्थानीय विधायक अर्की संजय अवस्थी से दाड़लाघाट की प्रमुख समस्याओं को लेकर प्रश्न उठाए हैं।

मीडिया के माध्यम से प्रवक्ता भाजपा युवा मोर्चा अर्की मंडल सुनील कुमार,अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा अर्की मंडल मनोज ठाकुर,भाजपा युवा मोर्चा अर्की मंडल महामंत्री राजेश पुरी,महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा अर्की मंडल जुगल किशोर,भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य महेंद्र ठाकुर ने प्रश्न उठाया है कि दाड़लाघाट की जनता नवनिर्मित सीएचसी भवन के शुरू होने की राह देख रहा है इसके बारे में वर्तमान सरकार ने आश्वस्त किया था कि पहली जनवरी से इसे प्रारंभ कर दिया जाएगा लेकिन इस आश्वासन में भी कोई दम नहीं दिखाई दे रहा है।

इसके इलावा अर्की विधानसभा क्षेत्र में जो विकास कार्य ठप्प पड़े है उन्हें शुरू करवाने में भी विधायक कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। भाजपा के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सीएचसी जल्द शुरू होने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होंगी और इलाका लाभान्वित होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा दाड़लाघाट में विकास खंड कार्यालय की मांग को पूरा किया गया था जिसे वर्तमान सरकार ने डिनोटिफाइड कर दिया। इस पर भी स्थानीय विधायक चुप्पी साधे हुए हैं। दूसरी ओर दाड़लाघाट में अंबुजा सीमेंट प्लांट में भी कर्मचारियों व ट्रक ऑपरेटरों के साथ अन्याय हो रहा है इस पर भी प्रदेश सरकार व स्थानीय विधायक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा रहे है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले दिनों अंबुजा व सरकार के मध्य ऑपरेटरों के ढुलाई रेट को लेकर एक करार हुआ। जिस वजह से स्थानीय ऑपरेटर इसमें नुकसान उठा रहे है। भाजपा अर्की मंडल युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर सरकार ने इन तमाम मुद्दों पर गंभीरता से कदम नहीं उठाया तो उन्हें जनहित में मजबूरन अनशन पर बैठने को मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने एक साल हो गया है मगर अर्की क्षेत्र के लिए स्थानीय विधायक जनहित में इन्हें पूरा नही करवा रहे है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक होने के नाते वे ठप्प पड़े विकास कार्यो को करवाने में दिलचस्पी दिखाएं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page