अंतरराष्ट्रीय कोच राजकुमार पाल को दिल्ली में हिमाचल कल्याण सभा ने खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- हिमाचल कल्याण सभा (रजि.) दिल्ली द्वारा स्वर्ण जयन्ती वर्ष के रूप में अपना 51वां वार्षिकोत्सव व हिमाचल मेला नई दिल्ली के लक्ष्मीलाई नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में भारत सरकार के मंत्री मुख्यातिथि व उद्योगपति व विशेष तौर पर मौजूद रहें। इस कार्यक्रम में हिमाचल के अलावा देश की प्रतिभाओं जिन्होंने खेल, संगीत, शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है, उन्हें संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर में डीपीई के पद पर कार्यरत राज कुमार पाल को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि राजकुमार पाल ने स्पेशल ओलम्पिक विश्व खेलें जो कि जून, 2023 में बर्लिन (जर्मन) में आयोजित हुई उसमें भारतीय बास्केटबाल टीम के मुख्य कोच के रूप में देश का प्रतिनिधित्व किया था। उनके प्रशिक्षण में भारतीय लड़कों की बास्केटबाल टीम ने पहली बार स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की थी।


इस सभा द्वारा राजकुमार पाल को उनके खेल क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रेष्ठ कोच के रूप में सम्मानित किया गया। इसके अलावा उनके द्वारा प्रशिक्षित विशेष खिलाड़ी अवनिश कौंडल जो कि गणपति एजूकेशन सोसायटी कुनिहार से संबन्धित हैं उन्हें भी भारतीय कप्तान के रूप में स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला – सोलन की पर्वतारोही बलजीत कौर, संगीत के क्षेत्र में डा. कमला कौशिक, उद्योगपति मोहिन्द्र शर्मा तथा कांगडा कापरेटिव बैंक के संस्थापक बीआर शर्मा सहित देश की कई विभूतियों को सम्मानित किया गया। स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान अर्पित पाल के अलावा कशिश को 12वीं कक्षा और अलंकृता व शगुन को दसवीं कक्षा की मेरिट सूची में आने पर नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ये चारों विद्यार्थी जिला सोलन जिला से सम्बंधित हैं। इस संस्था में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शीशराम पाल (कोषाध्यक्ष दिल्ली कल्याण सभा) व गोपाल दास को भी सम्मानित किया गया। राजकुमार पाल ने इस सम्मान के लिए हिमाचल कल्याण सभा दिल्ली के प्रधान राकेश शर्मा,महासचिव गोपाल दास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केम लाल, कार्यालय सचिव राधेश्याम चौहान (पूर्व भारतीय सर्कल कबड्डी टीम सदस्य),प्रचार सचिव प्रेमचंद चौहान, सांस्कृतिक सचिव राजिंद्र ठाकुर, शीश राम पाल सहित सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया है।

Q

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page