ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- बीते कल शिमला में हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव हुए जिसमें प्रदीप ठाकुर को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इसके उपरांत ठाकुर ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अर्की से ईश्वर दत शर्मा को हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व दिया।

ईश्वर दत शर्मा ने इसके लिए सभी कर्मचारियों तथा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर के साथ सीपीएस संजय अवस्थी का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह कर्मचारियों के हितों की आवाज सरकार के समक्ष उठाएंगे। इस नियुक्ति पर ब्लाक अर्की के कर्मचारियों ने खुशी जताई। उनकी नियुक्ति पर अशोक अवस्थी, ओम प्रकाश, दलीप, खेम, विनोद, महेन्द्र,शिव कुमार,एल आर कौंडल, प्रेम सुरेन्द्र, कुलदीप सहित समस्त कर्मचारियों ने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की नवगठित कार्यकारिणी पर खुशी जताई।




