बरायली पंचायत के चल्यावन गांव जंगली सुअर कर रहे मक्की की फसल को नष्ट

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- ,विधानसभा क्षेत्र अर्की की ग्राम पंचायत बरायली के गांव चल्यावन में जंगली सुअर मक्की की फसल को नष्ट कर रहे हैं।इससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।

प्रभावित किसानों ने सरकार व प्रशासन से मुआवजे की मांग उठाई है। बरायली के गांव चल्यावन के किसान कैलाश चंद,रोशनी देवी,राधा,बलदेव,देवी लाल ठाकुर ने मांग उठाई कि जंगली सुअरों की संख्या कम करने के लिए वन विभाग अभियान चलाए।

किसानों का कहना है कि अधिकांश किसानों ने सुअरों की ओर से तबाह की जा रही फसलों को देखते हुए अब फसल बिजाई करना छोड़ दिया है। किसानों को अपनी फसल बचाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कुछ समय तक बंदर भी फसल को नुकसान पहुंचाते रहे। अब बंदरों की संख्या कम हुई है तो सुअरों का आतंक बढ़ गया है। लोगों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए कारगर प्रयास किए जाएं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page