आशीष गुप्ता, दैनिक हिमाचल न्यूज(दाड़लाघाट):- दाड़लाघाट कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य संसदीय सचिव व विधायक अर्की संजय अवस्थी के नेतृत्व में शुक्रवार को शिमला सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान अर्की अंबुजा दाड़ला कशलोग मांगू परिवहन सभा (एडीकेएम) दाड़लाघाट के पूर्व प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला व दाड़लाघाट कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51-51 हजार रुपये के चेक भी भेंट किए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करेगा। इस अवसर पर एडीकेएम के पूर्व प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला,मंडल अर्की कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर,बाघल ट्रांसपोर्ट सोसायटी के प्रधान जगदीश ठाकुर,: उप प्रधान ग्राम पंचायत दाडलाघाट राजेश गुप्ता,विद्या सागर ठाकुर,कमलेश गौतम,मनोज गौतम,तिलक शर्मा,जय सिंह ठाकुर,अनिल शर्मा,पवन,जय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।



