ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित्र कर्मचारी महासंघ के जिला सोलन की ब्लॉक इकाई दाड़लाघाट के चुनाव में आईडी शर्मा को प्रधान पद की कमान सौंपी गई।

इस मौके पर
जिला संयोजक अरापत्रित कर्मचारी महासंघ सोलन शमशेर सिंह ठाकुर व मनदीप ठाकुर विशेष रुप से उपस्थित रहे। वन विभाग विश्राम गृह दाड़लाघाट में चुनाव परिवेक्षक राजिंदर ठाकुर,सह परिवेक्षक कुलदीप व लेख राम कौंडल और राजिंदर वर्मा संयुक्त चुनाव अधिकारी की अध्यक्षता में सर्व सहमति से सम्पन्न हुए। इस दौरान विभिन्न विभागों के लगभग 150 से अधिक कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। चुनाव में सर्वसम्मति से आई डी शर्मा को प्रधान,अशोक अवस्थी को वरिष्ठ उप-प्रधान,दलीप कुमार को महासचिव,खेम चन्द वित सचिव,शिव कुमार शर्मा,नरेश कुमार सह सचिव,उप प्रधान किशोर कुमार,अमर सिंह,महिंदर ठाकुर प्रेस सचिव के पद पर चुने गए।
बालकृष्ण ठाकुर को संगठन सचिव बनाया गया। अध्यक्ष आईडी शर्मा व महासचिव दलीप चंद ने कहा है कि पहली बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से वार्तालाप करने के उपरान्त कार्यकारणी का विस्तार किया जायगा और सभी विभागों के कर्मचारियों को विशेष स्थान कार्यकारणी में दिया जाएगा। उन्होनें हाऊस में उपस्थित सभी कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा है कि जो विश्वास कर्मचारियों ने उन पर जताया है वह पूरी कोशिश करेगें कि वह कर्मचारियों के विश्वास पर खरा उतर कर कर्मचारियों की सभी समस्याओं का समाधान कर सके।






