ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल का अर्की मण्डल द्वारा चमाकड़ी पुल के पंचवटी होटल में स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

जानकारी देते हुए अर्की मंडल महामंत्री राकेश ठाकुर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रत्नसिंह पाल जिला अध्यक्ष बनने के बाद अर्की मंडल द्वारा उनके स्वागत समारोह के लिए मंडल स्तर पर रविवार 23 जुलाई को प्रात:10:00 बजे चमाकडी पुल के पंचवटी होटल में “स्वागत कार्यक्रम” आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अर्की विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ ,कनिष्ठ कार्यकर्ता बढ़-चढ़ कर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।






