ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज:- रत्न सिंह पाल को सोलन भाजपा का जिला अध्यक्ष बनने पर दाड़लाघाट के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

सोलन भाजपा के जिला सचिव राकेश गौतम का कहना है कि रत्न सिंह पाल को जिलाध्यक्ष बनने से भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन में और सुदृढ़ होगी।लोकसभा चुनाव में पार्टी अपने मिशन को पूरा करने में सफल होगी। सोलन भाजपा जिला सचिव राकेश गौतम,किसान मोर्चा के अर्की मंडल के अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला,हीरा लाल,प्रेम शर्मा,कमल ठाकुर,पवन गौतम,सौरव भट्टी,ओमप्रकाश शर्मा,श्याम सिंह चौधरी,कला ठाकुर,हेमराज गौतम,हेमन्त शर्मा,अनिल शर्मा,बंटू शुक्ला,नरेश ठाकुर,हेमराज ठाकुर,वीरेंद्र शर्मा,बिंदु शर्मा,आसिफ चौधरी ने भाजपा जिलाध्यक्ष सोलन रत्न सिंह पाल को बधाई दी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,उत्तर क्षेत्र के प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह,प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल,विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर,प्रदेश प्रभारी अविनाश पाल खन्ना,सह प्रभारी संजय टंडन,प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन एवं समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।






