ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- प्रदेश के मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी की उदघाटन पट्टिका तोड़ने पर अर्की पुलिस थाना में एक शिकायत दर्ज करवाई गई है ! ग्राम पंचायत बसंतपुर के वार्ड सदस्य धनीराम ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि गत 5 जून को मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी द्वारा हरथू से हरिजन बस्ती बैरटी सड़क का उदघाटन किया गया था !
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG_20230214_233657.jpg)
शिकायत कर्ता के अनुसार पिछले कल 12 जून को जब उन्होने देखा तो पट्टिका अपने स्थान पर नहीं थी तथा टूटी हुई अवस्था में नीचे गिरी हुई थी ! डीएसपी संदीप शर्मा ने बताया कि शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू की जा रही है ! वहीं अर्की ब्लॉक कांग्रेस ने भी इस घटना पर कड़ा विरोध जताया है ! ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप ने कहा है कि ऐसा करना दुर्भाग्यपूर्ण है तथा ऐसे शरारती तत्वों पर कड़ी कारवाई की जानी चाहिए !
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG_20230612_193312.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG_20230612_150533-1.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG_20230531_152205.jpg)
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)