ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:-,फिनलैंड में आयोजित होने वाले पेसापालो खेल की अंतर्राष्ट्रीय वर्ड कप स्पर्धा में भाग लेने के लिए 11 खिलाड़ी धुंदन व पिपलुघाट क्षेत्र के चयनित हुए हैं।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/05/pesapallo-equipment.jpg)
यह जानकारी देते हुए इस टीम के कोच हुताशन शर्मा व रमेश राजपूत ने बताया कि यह अर्की क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण हैं कि पेसापालो खेल का वर्ल्ड कप जुलाई मास में फिनलैण्ड में होना तय हुआ है। इस अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश से कुल तेरह खिलाड़ी चयनित हुए हैं,जिनमें से ग्यारह खिलाड़ी धुंदन क्षेत्र से हैं। ये खिलाड़ी महिला वर्ग में उमा,शशि,आस्था,गरिमा,हिमानी,शिवानी तथा सिरमौर जिला से काजल हैं। पुरुष वर्ग में पिपलुघाट से धीरज,रोहित,गौरव,धर्मचंद, भीम सिंह चयनित हुए हैं और एक खिलाड़ी शिवम् बिलासपुर जिला के घुमारवीं से चयनित हुआ है। उन्होंने बताया कि इन खिलाड़ियों का नेशनल कैंप अंबाला डिफेंस अकैडमी में 31 मई 2023 से 5 जून 2023 तक आयोजित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश की यह टीम जुलाई मास में फिनलैंड में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप में शामिल होगी।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG_20230530_171832.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/05/FB_IMG_1676193713110-2.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG_20230108_172720.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG_20230527_143300.jpg)
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)