ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज:- राजकीय उच्च विद्यालय बातल के नमन शर्मा और चारवी शर्मा, ने ” रिजर्व बैंक और यूको बैंक के सौजन्य से आयोजित खंड स्तरीय वितीय साक्षरता प्रतियोगिता में भाग लिया , जिसमे राजकीय उच्च विद्यालय के इन बच्चो का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा और प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा पाँच हजार रुपए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

यह प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ( छात्र) कुनिहार मे आयोजित की गयी थी I इन विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ , जिसका आयोजन जून माह में किया जाएगा I
विद्यालय पहुंचने पर प्रार्थना सभा में मुख्याध्यापक हमेन्द्र गुप्ता ने इन बच्चों को सम्मानित किया और कहा कि जिला स्तर के लिए चयनित होना विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होने इस का श्रेय श्री देवेश कुमार , बच्चों की कड़ी मेहनत और सम्पूर्ण विद्यालय स्टाफ को दिया और जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।



