शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह द्वारा ग्राम- पंचायत, धार-टटोह के विभिन्न वार्डों में चार नवम्बर से नौ नवम्बर तक मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को वोट का महत्व बताकर उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। जिसमें हिडिंबा महिला मंडल कवाली टटोह और महिला मंडल टटोह ने युवक मंडल का भरपूर सहयोग किया।

हिमाचल प्रदेश में 12 नवम्बर को 14 वीं विधानसभा के लिए मतदान होने जा रहा है। लोकतंत्र के इस पावन पर्व को तभी सफलतापूर्वक माना जायेगा, जब हर मतदाता अपने मत के मूल्य को समझेगा। हर मतदाता को अपने मत के अधिकार का उपयोग देश और प्रदेश के विकास के लिए अवश्य करना चाहिए।

युवक मंडल कवाली टटोह के प्रधान अभिषेक ठाकुर ने बताया कि भारत में प्रत्येक व्यक्ति को मत का संवैंधानिक अधिकार मिला है, लेकिन ज्यादातर लोग अपने मत के मूल्य को नहीं पहचान पाते है और देश-प्रदेश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित नहीं कर पाते है।

लोकतंत्र को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता को मतदान केन्द्र तक पहुँचा कर उसका मतदान करवाना जरूरी है ताकि, हर व्यक्ति अपने मताधिकार का उपयोग करने के साथ- साथ स्वस्थ लोकतंत्र के लिए योग्य प्रतिनिधि का चुनाव कर उसकी जवाबदेही भी सुनिश्चित कर सकें।

इस अवसर पर युवक मंडल के सदस्यों ने संकल्प लिया कि पंचायत के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक बूथ पर शत- प्रतिशत मतदान करवाने का प्रयास किया जायेगा। इस अभियान में हिडिंबा महिला मंडल कवाली के प्रधान रजनी ठाकुर, सदस्य बतीं देवी, सत्य देवी, जमुना ठाकुर, सुनीता ठाकुर, महिला मंडल टटोह की प्रधान रूमा शर्मा और वार्ड मेंबर मंजूषा ठाकुर ने युवक मंडल का सहयोग किया।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page