ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- भारतीय राज्य पेंशनर्ज अर्की इकाई की बैठक प्रधान देवीरूप शर्मा की अध्यक्षता में अर्की में हुई । बैठक में राज्य कार्यकारिणी के सदस्य केसी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2022/10/20221009_125122-1024x576.jpg)
सभी सदस्यों ने सरकार द्वारा जारी आदेश, जिसमें 65, 70 और 75 वर्ष पूर्ण करने पर क्रमश: 5,10 व 15 प्रतिशत पेंशन भत्ता देने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा का धन्यवाद किया व हिमाचल सरकार से मांग की कि जनवरी 2016 के उपरांत सेवानिवृत कर्मचारियों को संशोधित पेंशन शीघ्र-अतिशीघ्र प्रदान की जाए ।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG_20221002_160655.jpg)
इस अवसर पर महामंत्री रतिराम वर्मा, सहसचिव सुशील गुप्ता,अमरनाथ, यशपाल शर्मा व कामेश्वर शर्मा मौजूद रहे ।
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2022/10/Screenshot_2021_1018_005109.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG_20220917_200716.jpg)
![](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2022/10/IMG_20220104_125222.png)
![LIC](https://dainikhimachalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG_20220127_210155-2.jpg)