हिमाचल कांग्रेस ने भंग किए गुटबाजी वाले सात ब्लॉक,10 दिन के अंदर बनेगी नई कार्यकारिणी ।

ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने गुटबाजी करने वाली सात ब्लॉकों की कार्यकारिणी भंग कर दी हैं। विधानसभा चुनावों से पहले संगठन की मजबूती के लिए दिल्ली से आए पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है। अब 10 दिनों में नई कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा। पार्टी के प्रति समर्पित नेताओं को पदाधिकारी बनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने ब्लॉक कांग्रेस कसौली, हमीरपुर, कांगड़ा, सुलह, पच्छाद, जोगिंद्रनगर और सरकाघाट को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

कांगड़ा से कांग्रेस विधायक पवन काजल ने बीते दिनों ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इसके चलते ब्लॉक कांग्रेस कांगड़ा को भंग किया गया है। अन्य ब्लॉकों में पर्यवेक्षकों ने सक्रिय नेताओं की कमी पाई है। संगठन के लिए मजबूती से काम नहीं होने की दिल्ली में हाईकमान को पर्यवेक्षकों ने रिपोर्ट दी है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पर्यवेक्षकों ने हाईकमान को क्रमवार कमियों से अवगत कराया है। इस पर संज्ञान लेते हुए शुक्ला ने ब्लॉक भंग करने का फैसला लिया है। हाईकमान से मिलने दिल्ली गईं प्रतिभा सिंह प्रतिभा सिंह गुरुवार दोपहर शिमला से दिल्ली रवाना हो गईं।

शुक्रवार को प्रतिभा सिंह कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकती हैं। दिल्ली में प्रस्तावित पार्टी की कुछ बैठकों में भी शामिल होंगी। भंग किए सात ब्लॉकों का मामला भी हाईकमान के समक्ष उठा सकती हैं।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page