
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) शिवगण देवता मंदिर सुधार समिति कोटला का वार्षिक अधिवेशन गणदेवता मंदिर कोटला पुजारिया में आयोजित किया गया।यह अधिवेशन सुधार समिति के अध्यक्ष जयचंद चंदेल की अध्यक्षता में हुआ।इस दौरान अधिवेशन में समिति सदस्यों के समक्ष वित वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।अधिवेशन के दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारणी का गठन किया गया।कार्यकारिणी मे प्रधान हीरा पाल,उप प्रधान रमेश चंदेल,सचिव जयचंद चंदेल,वजीर जय देव,उप वजीर पदम देव,भंडार प्रभारी महेंदर कुमार,लेखा परीक्षा अधिकारी विजय चंदेल व हेत राम शर्मा,मुख्य सलाहकार देवी चंद चंदेल,दिला राम चंदेल,रूप चंद चंदेल व प्रेस सचिव उमेश गौतम को नियुक्त किया गया।अधिवेशन के दौरान विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।इस अवसर पर बालकराम,मनसा राम,निशांत,योगेंदर,किशोर,भीम,संतराम,देवीरूप सहित अन्य बुद्धिजीवी लोग मौजूद रहे।





