
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में पर्यावरण दिवस एवं शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।इस दौरान एनएसएस वॉलिंटियर्स के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।इस मौके पर विभिन्न नारों द्वारा तथा संदेश के माध्यम से चंडी बाजार में समस्त जनता को पर्यावरण सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया।इस अवसर पर अन्तः सदनीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिसमें निबंध लेखन,भाषण,नारा लेखन तथा चित्रकला प्रतियोगिता रही।यह प्रतियोगिताएं 4 सदनों में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग के बीच की गई।वरिष्ठ वर्ग में नवी से 12वीं के छात्र कनिष्ठ वर्ग में छठी से आठवीं के छात्र रहे।इसके बाद एनएसएस प्रभारी हेमलता द्वारा पर्यावरण दिवस की उपयोगिता एवं इसके आरंभ का उद्देश्य बतलाया गया।इस मौके पर प्रतिज्ञा द्वारा सभी ने पर्यावरण सुरक्षा की जिम्मेदारी ली।प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने सभी बच्चों के उत्साह को सराहा।मध्याह्न में शिक्षा संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें कि अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।इस कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती पूजन से हुआ इसके उपरांत आरएमएसए प्रभारी प्रवक्ता वाणिज्य शांता के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विषय में विस्तार से बताया गया।परीक्षा प्रणाली के विषय में छठी से आठवीं टीजीटी गीता राम,नवीं के बारे में टीजीटी पवन कुमार,11वीं प्रवक्ता कॉमर्स अनिल गौतम के द्वारा बताया गया।इसके उपरांत छात्रवृति योजनाओं की जानकारी प्रवक्ता रसायन शास्त्र चंदू राम सिमर द्वारा दी गई।सरकार द्वारा चलाए जा रहे विद्यांजलि योजना के बारे में शास्त्री कमल कांत द्वारा बताया गया।इसके उपरांत विज्ञान प्रतियोगिताओं एवं कोविड-19 के बारे में प्रवक्ता भौतिकी रामस्वरूप गौतम द्वारा संवाद स्थापित किया गया।एसएमसी प्रधान टेकचंद शर्मा द्वारा अभिभावकों को शिक्षा संवाद द्वारा बताए जा रहे सभी योजनाओं के प्रति जागरूक रहने को कहा गया तथा समय-समय पर इससे संबंधित बातचीत करने के लिए विद्यालय में आने एवं संवाद स्थापित करने का सभी ने संकल्प लिया।प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने अभिभावकों द्वारा उठाए गए सभी प्रश्नों का समाधान एवं सुझावों को विश्लेषित किया गया।उन्होंने कहा कि गत 2 वर्षों से निरंतर अहर्निश उन्होंने विद्यालय प्रगति के लिए प्रयास किया है।अब वे चाहते हैं कि शैक्षणिक स्तर में भी सुधार किया जा सके।गौरतलब है कि अब छात्र भी विद्यालय में आ चुके हैं अतः अब विद्यालय के सर्वांगीण विकास की ओर विद्यालय प्रशासन का संपूर्ण प्रयास रहेगा।इस आयोजन के लिए उन्होंने सभी अभिभावकों को बधाई दी साथ ही कहा की विद्यालय हमेशा उनके द्वारा दिए जाने वाले सुझावों का स्वागत करता है।उनके किसी भी संशय का निदान हर वक्त किया जाता है।इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति की आम सभा का आयोजन भी किया गया।आम सभा मे छात्र हित और स्कूल हित में महत्वपूर्ण विचार विमर्श किए गए और निर्णय लिए गए पाठशाला में रिक्त पढ़ रहे जीव विज्ञान और शारीरिक शिक्षक के पदों को भरने संबंधी मांग पुनः सरकार से उठाने का भी निर्णय लिया गया और यह भी निर्णय लिया गया कि जब तक सरकार से कोई पद भरे नहीं जाते तब तक पेरेंट्स के अंशदान से पाठशाला में वैकल्पिक व्यवस्था की जाए,ताकि बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके।पर्यावरण के अवसर पर पाठशाला में एनएसएस इकाई की ओर से प्रधानाचार्य द्वारा पौधारोपण भी किया गया।इस अवसर पर चंडी क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षाविद बहुत से गणमान्य व्यक्ति सहित लगभग 100 अभिभावकों ने भाग लिया।





