ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
अर्की,नगर पंचायत अर्की के वार्ड नंबर 5 में आज सुबह एक मकान में आग लग गई । आग लगने के कारण घर में रखासामान जलकर राख हो गया । अग्निशमन विभाग अर्की के प्रभारी राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि उन्हें प्रात: के समय करीब सवा चार बजे अर्की के वार्ड नंबर 5 में शिव मंदिर के समीप महेश गुप्ता के मकान के एक कमरे में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई ।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया । उन्होंने बताया कि मकान के एक कमरे में लगी आग से करीब ₹ 50 हजार का नुकसान आंका गया है । उन्होंने बताया कि आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है ।


