
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने औषधीय पौधा अश्वगंधा लगाकर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इसके उपरांत अंतर सदन पेंटिंग,स्लोगन व काव्यवाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा स्थानीय लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूल प्रांगण से धुंदन बाजार तक एनसीसी,एनएसएस व इको क्लब की इकाई ने रैली निकाली।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सभी विद्यार्थियों को एक एक वृक्ष लगाने तथा इसकी देखभाल करने को कहा।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है तथा आने वाली जेनरेशन को हमें इसे हरा भरा रखना है।प्रातः कालीन सभा में सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने की शपथ भी ली।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता मोहिंदर पाल,नरेंद्र कपिला,अमर सिंह वर्मा,विनोद कुमार,जेपी मिश्रा,धनी राम,धर्म दत्त,विजय,प्रवीण मुकेश,मदन लाल,नीरज,रेणुका,नीलम शुक्ला,सुमन,अनीता कौंडल,मंजू,संतोष,अंजना,सुषमा,रेखा,वीना,नीलम ठाकुर,डॉक्टर अनीता, जागृति,किरण,रंजना व स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।





