
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार में पर्यावरण दिवस मनाया गया।इस कार्यक्रम में अनेक गतिविधियां आयोजित की गई।इस दौरान गांव चाखड़ के ग्रामीणों को रैली के माध्यम से पर्यावरण को बचाने के प्रति जागरूक किया गया।कुछ विद्यार्थीयों द्वारा स्कूल प्रांगण में पौधारोपण किया गया तथा सभी छात्र छात्राओं ने विद्यालय परिसर में सफाई अभियान भी चलाया।सभी छात्रों ने इन गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।टीजीटी मेडिकल अध्यापक मलकीत सिंह ने पर्यावरण को किस प्रकार सुरक्षित रखा जा सकता है के बारे में जानकारी दी।विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा राठौर की अध्यक्षता में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया।इस दौरान स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान खेमराज,अभिभावक गण मौजूद रहे।प्रधानाचार्य रेखा राठौर ने छात्रों व शिक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।इस अवसर पर समस्त अध्यापक,कर्मचारी व अभिभावक उपस्थित रहे।






