
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव कोटला पुजारिया में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विधायक अर्की संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।मुख्यतिथि का यहाँ पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।विधायक संजय अवस्थी ने कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व देव श्री गण कोटला पुजारिया मंदिर में शीश नवाया।विधायक संजय अवस्थी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह अपने विधानसभा के हर क्षेत्र का दौरा कर लोगों की जन समस्याओं को सुन रहे है।इसके साथ उन समस्याओं का निपटारा करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास कर रहे है।वहीं विधायक ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।जहां लोगों ने क्षेत्र में आए दिन हो रही पानी की समस्या बारे विधायक को अवगत करवाया।जिसे संज्ञान में लेते हुए विधायक ने मौके से ही विभागीय अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द गांवों में आ रही पेयजल समस्या को दरुस्त करने बारे कहा।वहीं ग्रामीणों ने जालपा मन्दिर से कोटला तक एम्बुलेंस सड़क बनाने की मांग विधायक के समक्ष रखी।विधायक संजय अवस्थी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।विधायक ने कहा कि मैं क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं की निदान को लेकर हमेशा प्रयासरत हुं।क्षेत्र की हर समस्याओं को विधानसभा के पटल पर मजबूती के साथ रख रहा हूं।क्योंकि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हमारी पहली प्राथमिकता है।इस मौके पर उन्होंने विधायक निधि से एक लाख महिला मंडल को देने की घोषणा।जबकि स्वच्छ भारत मिशन के तहत मंदिर में शौचालय बनवाने के लिए राशि देने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर,पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता,लाला शंकर,मोहन सिंह ठाकुर,ऋषि देव शर्मा,अनिल गुप्ता,प्रेम गौतम,बालक राम शर्मा,कमलेश,सुरेंद्र ठाकुर,राजेश शर्मा,ललित गौतम,देवीरूप शर्मा,रत्न लाल,मनोज गौतम,मदन,राजू पंडित,राम चन्द, हेतराम,मीरा,बिमला युवक मंडल,महिला मंडल के सदस्यों सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।





