राजकीय उच्च विद्यालय रौड़ी में किया गया शिक्षा संवाद के प्रथम सत्र का आयोजन,एसएमसी प्रधान शकुंतला शर्मा ने की अध्यक्षता।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय उच्च विद्यालय रौड़ी में शिक्षा संवाद के प्रथम सत्र का आयोजन एसएमसी प्रधान शकुंतला शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।शिक्षा संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई,जिनमें कक्षा छठी से आठवीं तक एफए-1 के मूल्यांकन,निपुण भारत मिशन,फिट इंडिया मूवमेंट आदि के ऊपर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।इस अवसर पर विद्यालय की कार्यकारी मुख्याध्यापिका अनीता ने अभिभावकों व छात्रों को अपने उद्बोधन द्वारा विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति,मोबाइल फोन के अनुचित प्रयोग,नशीले पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य पर पढ़ने वाले कुप्रभाव के बारे में जागरूक किया।5 जून को पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में पर्यावरण जागरूकता संबंधी गतिविधियां करवाई गई,जिनमें मुख्यतः पर्यावरण जागरूकता रैली जो गांव रौड़ी,सुल्ली,डवारू तक निकाली गई।कार्यक्रम में चित्रकला,भाषण व नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिनमें चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहरू सदन के रोहन व नारा लेखन में सुभाष सदन के तुषार शर्मा ने प्राप्त किया।इस अवसर पर अनीता,पीताम्बर शर्मा,शकुंतला शर्मा,गीता देवी,मदन लाल,मदन मोहन, पार्वती देवी,रेखा,पूनम, सीमा,पूर्ण चंद,लता देवी,मीना कुमारी आदि मौजूद रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page