नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुन्दन के बच्चों ने विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुन्दन के बच्चों ने विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी धुन्दन स्कूल के बच्चों ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।रैली का आयोजन स्कूल प्रांगण से धुन्दन बाजार से होते हुए नागरिक चिकित्सालय तक किया गया।साथ ही ललहाना,पसल गांव होते हुए लिंक रोड तक रैली का आयोजन किया। इसमें स्कूल के सभी कक्षाओं के बच्चों ने भाग लिया।
प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने प्रार्थना सभा में बच्चों को इसके बारे में जानकारी दी और इसकी हानियों से बच्चों को अवगत करवाया।इसके बाद रैली का आयोजन,पोस्टर मेकिंग कंपटीशन करवाया गया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक पूर्ण चंद,हेमलता,किरण शर्मा,जया शर्मा,सुनीता,हरेंद्र वर्मा,सत्या देवी,प्रोमिला, वंदना,नंदिता और स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य बीआर वर्मा भी बच्चो के साथ रहे।इस रैली को सफल बनाने में एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स का बहुत बड़ा योगदान रहा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page