ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज/बबिता// नाहन) :- पांवटा साहिब बस स्टेण्ड में अचानक उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक निजी बस में पीछे से आग लग गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगो व बस के चालक परिचाल द्वारा तुरंत कार्यवाई करते हुए आस पास से पानी की बाल्टी ला कर आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक़ बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है पर लोगो का कहना हे की बस स्टेण्ड के पीछे पड़े कूड़े के ढेर में आग लगने से साथ खड़ी एक निजी बस के पिछले हिस्से में आग लग गई। गनीमत यह रही की बस में कोई सवारी नहीं थी। इस दौरान कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ।




