राआवमा विद्यालय धुंदन ने युवा संसद प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन ने इस वर्ष खंड स्तर पर आयोजित हुई युवा संसद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है।इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 33 छात्र छात्राओं ने प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार व सुमन बट्टू के नेतृत्व में भाग लिया।इस मौके पर प्रधानाचार्य सरताज सिंह ने इन सभी विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा में सम्मानित किया।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर व वरिष्ठ प्रवक्ता महेंद्र पाल ने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को बधाई दी तथा विद्यार्थियों को अगली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page