सूरजपुर में युवा संसद प्रतियोगिता हुई आयोजित,299 प्रतिभागियों ने लिया भाग।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) शिक्षा खंड धुंदन के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में युवा संसद की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विभाग से सेवानिवृत्त सीड टेस्टिंग ऑफिसर राजेश्वर कंवर ने की।इन प्रतियोगिताओं में 12 पाठशालाओं से आए 299 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया।युवा सांसदों ने संसद में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए खूब बहस बाजी की और संसद में होने वाली पूर्ण कार्यप्रणाली से लोगों को रूबरू करवाया।इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन ने प्राप्त किया।द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर ने हासिल किया और तीसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरयांज के प्रतिभागी रहे।राजेश्वर कंवर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में विजय प्राप्त करने वाले युवाओं को बधाई दी और देश के भविष्य के कर्णधारों द्वारा ऐसी प्रस्तुति की खूब प्रशंसा की।विद्यालय के संयोजक सदस्य सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य केसी शर्मा ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना की और उनके मंगल भविष्य की कामना की।इस मौके पर स्कूल के अहम सक्रिय सदस्य केसी शर्मा,विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रधान अनारकली,प्रबंधन समिति के सभी सदस्य व विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहा।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page