ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:- अर्की के इंदिरा गाँधी राजकीय उच्च पाठशाला शहरोल में 26 मई को विद्यालय का 17वाँ स्थापना दिवस मनाया जाएगा ।
इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र अर्की के विधायक संजय अवस्थी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

इसकी जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत शहरोल के उप-प्रधान दलीप कुमार ने बताया कि 26 मई को स्थानीय विद्यालय का स्थापना दिवस व कुश्ती का आयोजन किया जाएगा । मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा । वहीं मुख्यतिथि द्वारा बच्चों को पारितोषिक वितरण किया जाएगा ।



