दाड़लाघाट क्षेत्र के गवाह,चलायवण,बस्याना व छटेरा के जंगलों में आग,लाखों की वन संपदा राख।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) उपमंडलों के जंगलों में इन दिनों आगजनी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।जिसके कारण लाखों की वन संपदा व जंगली जानवरों सहित लोगों को घासनियां जल कर राख हो रही है।शनिवार को दाड़लाघाट क्षेत्र के गवाह, चल्यावण,बस्याणा व छटेरा के जंगलों में भयंकर आग लगी हुई है।लोगों ने जब आग लगी देखी तो इसकी सूचना अम्बुजा प्रशासन व पुलिस विभाग को दी जहाँ से दमकल की गाड़ी मौके पर आग बुझाने के लिए भेजी गई।पंचायत प्रतिनिधियों,स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।जिस कारण आग को गांव की तरफ पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया।जिससे गांव व लोगों की गौशालाओ सहित मवेशियों को नुकसान होने से बचाया गया।स्थानीय निवासी विनोद,विनोद शर्मा,मनसा राम,धर्म चन्द,नथु राम,नीम चंद,नंद लाल,मनसा राम ठाकुर का कहना है कि उनकी घासनियां जलकर राख हो गई है,जिससे आने वाले समय में उन्हें काफी आर्थिकी नुकसान झेलना पड़ेगा।उन्होंने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page