
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) सब उपमंडल के अंर्तगत ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में आरआर फिटनेस जिम का शुभारंभ एसएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह ने किया।जिम के संचालक रमन व रोहित वर्मा ने बताया कि यह जिम युवाओं की बढ़ती अपेक्षाओं तथा मांग के अनुरूप बनाया गया है,ताकि लोगों को यहां पर हर तरह की सुविधा प्राप्त हो सके।आरआर फिटनेस जिम के रोहित व रमन ने बताया कि यह अत्याधुनिक जिम लोगों की जरूरतों के मुताबिक सभी उपकरणों से लैस है।यहां पर छात्रों महिलाओं और युवा के लिए स्पेशल डिस्काउंट की व्यवस्था की गई है।शुरुआती दौर में लोग यहां पर आकर इस जिम में ट्रायल भी ले सकते हैं।इस मौके पर एसएचओ जीत सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि युवाओं को सामाजिक कार्यों में भी अपनी भूमिका निभानी चाहिए।उन्होंने कहा कि इस जिम के खुलने से आसपास के लोगों को भी सुविधा मिलेगी।एसएचओ जीत सिंह ने जिम के संचालक को फिटनेस जिम के शुभारंभ पर बधाई देते हुए सराहनीय प्रयास बताया।इस मौके पर एसएचओ जीत सिंह,भीम दत्त वर्मा,सरिता वर्मा,राकेश ठाकुर,रमन,रोहित,जतिन,पारुल,अभिषेक, अंकु सहित अन्य मौजूद रहे।




