ब्यूरो//दैनिक हिमाचल न्यूज़:-
अर्की :- अर्की नगर पंचायत के ऐतिहासिक स्थल देवधार मंदिर समिति वार्ड नंबर 2 अर्की का वार्षिक भंडारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ देवधार मंदिर प्रांगण में हुआ । इस अवसर पर सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने देवधार मंदिर में शीष नवाए व भंडारे का लुत्फ उठाया ।

जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष राहुल गौतम ने बताया कि भंडारे की पूर्व संध्या पर देवपूजन हुआ व उसके पश्चात स्थानीय लोगों द्वारा भजन-कीर्तन किया गया । उन्होंने बताया कि रविवार को देवपूजन के पश्चात भंडारा आरंभ हो गया व सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने भंडारा ग्रहण किया तथा शाम के समय सांयकालीन पूजन हुआ ।


उन्होंने बताया कि इस अवसर पर लोक सेवा आयोग की सदस्या डाॅ रचना गुप्ता, पूर्व विधायक गोविन्द राम शर्मा, संजय अवस्थी विधायक ने देवधार मंदिर में पहुंच कर शीष नवाए व भंडारे का लुत्फ उठाया । इस अवसर पर नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, समाजसेवी रोशन लाल वर्मा, राहुल गौतम, हेमंत गुप्त सहित देवधार मंदिर समिति सदस्य व अन्य गणमान्य मौजूद रहे ।

