हिमाचल में भी 2022 के चुनावों में भाजपा सरकार करेगी रिपीट-प्रेम कुमार धूमल ।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(कुनिहार) पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का कुनिहार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया । पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार को सोलन किसी कार्यक्रम में जाते हुए लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में रुके,जंहा गोविंद शर्मा पूर्व विधायक,रत्तन सिंह पाल प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा,प्रतिभा कंवर प्रवक्ता प्रदेश महिला मोर्चा,अमर सिंह ठाकुर जिला परिषद सदस्य,देवेंद्र शर्मा मंडल अध्यक्ष,जयनन्द शर्मा,कौशल्या कंवर ,सुरेश जोशी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।इस दौरान धूमल जी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान हिमाचल में भी 2022 के चुनावों में सरकार रिपीट करने की बात कही।अभी हाल ही में चार राज्यो में मिली जीत की तरह ही हिमाचल में भी भाजपा सरकार बनाएगी।उन्होंने उप चुनाव की हार पर कहा कि इस पर पार्टी ने मंथन किया है व सभी कमियों को दूर करके एकजुटता से कामयाब होंगे।वन्ही तीसरे विकल्प के तौर पर उन्होंने आप पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सभी को अपनी अपनी डफली बजाने का अधिकार है ।आप भी अपनी डफली बजा ले।लोकतंत्र में हर व्यक्ति की अपनी विचारधारा है व चुनाव लड़ने का अधिकार है।

LIC

One thought on “हिमाचल में भी 2022 के चुनावों में भाजपा सरकार करेगी रिपीट-प्रेम कुमार धूमल ।

  1. उपचुनाव मे हार का ध्यान भी रखे। टिकट किसी और को दे पुरानो को छोड कर।रिपीट मिशन लगता नही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page