सोलन में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक हुई आयोजित

ब्यूरो, दैनिक हिमाचल न्यूज :- भाजपा महिला मोर्चा जिला सोलन के विधानसभा क्षेत्र के सोलन मंडल में महिला मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग हुआ।

इसमें विभिन्न प्रकार के नौ सत्र संपन्न हुए जिनमें मुख्य रुप से वक्ताओं में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा  रशिम धर सूद , मंडल अध्यक्ष  मदन ठाकुर , पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर राजेश कश्यप , प्रदेश महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष एवं जिला सोलन महिला मोर्चा प्रभारी  अंजना ठाकुर , जिला अध्यक्षा शकुंतला शर्मा , कुमारी शीला , रितु सेठी जी , राकेश शर्मा , कमला शर्मा ,  तृप्ता लांबा , नगर निगम की पार्षद बहने तथा प्रदेश जिला एवं मंडल की अन्य पदाधिकारी बहने भी इस प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित रहीं!इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्षा  शकुंतला शर्मा  ने की! प्रशिक्षण वर्ग का समापन समारोह  रशिम धर सूद  ने किया!

इस प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई तथा बहनों को संगठन की कार्य पद्धति से अवगत करवाया गया!

आने वाले मिशन 2022 के चुनावों  के लिए महिलाओं को जोश के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया!यह जानकारी बीजेपी महिला मोर्चा सोलन की जिला मीडिया प्रभारी सीमा कश्यप ने दी !

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page