
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) दाड़लाघाट पंचायत से अलग हटकर बनी पंचायत रौडी में इन दिनों जगह जगह सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई है।प्रदेश और केंद्र सरकार स्वच्छता अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही हैं।लेकिन इसका असर अभी तक जमीनी स्तर पर देखने को नहीं मिल रहा है।आलम यह है कि पंचायत के गांव रौडी,बटेड के फ्लाई ओवर के समीप,सुल्ली गेट के समीप,ट्रक यार्ड,खाता गांव के रास्ते के समीप में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।जिसकी तरफ न तो पंचायत और न ही पंचायत के चुने हुए सदस्यों व अम्बुजा कंपनी का ध्यान जाता है।इससे जहां क्षेत्र में बदबू का आलम है वहीं इससे राहगीरों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।उन्होंने बताया कि अम्बुजा सीमेंट प्रबंधन सफाई व्यवस्था सुधारने की बात करती है लेकिन इन्हीं गांव के साथ ही कूड़ा बिखरा हुआ है।इससे स्वच्छता अभियान की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।उन्होंने बताया कि जगह-जगह गंदगी के ढेर के कारण क्षेत्र में बीमारी फैलने का भी अंदेशा बना है।उन्होंने कहा कि गांव में लगे कूड़े के ढेरों से साफ पता चलता है कि पंचायत सफाई व्यवस्था सुधारने में विफल हो गई है।
स्थानीय लोगों में अनूप शर्मा,सुनील,हरीश,दिनेश,करन, मनोज,अमित सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि कूड़े के ढेर को पशु और कुत्ते खा रहे हैं।इससे कूड़ा सड़कों पर फैल रहा है।स्थानीय लोगों ने पंचायत रौड़ी के विभिन्न स्थानों के किनारे लगे कूड़े के ढेर को हटाने की मांग की है ताकि लोगों को परेशानी न झेलनी पडे।
बॉक्स….
जब इस बारे पंचायत प्रधान रौड़ी रीना शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एक दो दिनों के अंदर जल्द ही लोगो को कचरे से राहत मिल जाएगी।

