
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) विधायक अर्की संजय अवस्थी एवं अर्की कांग्रेस ने हिमाचल कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा प्रतिभा वीरभद्र सिंह के हिमाचल पहुंचने पर परवाणु के प्रवेश द्वार पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जबकि अध्यक्ष कि नियुक्ति पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर युवा कांग्रेस अर्की के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा, ब्लाक कांग्रेस अर्की सोशल मीडिया के अध्यक्ष रोशन ठाकुर,पूर्व युवा कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष कपिल ठाकुर, युवा कांग्रेस अर्की के सचिव अभय,जयसिंह,वरिष्ठ कांग्रेसी रोशन वर्मा,नरेश तथा दर्जन भर अर्की विधानसभा क्षेत्र के कार्यकताओं पहुंचे तथा प्रतिभा वीरभद्र सिंह के अध्यक्षा बनने पर खुशी जाहिर की।

