जीएसएसएस धुंदन में बच्चों को दी गई लैंगिक उत्पीड़न को लेकर जानकारी।

ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में  प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान प्रवक्ता जीव विज्ञान नीलम शर्मा,विज्ञान स्नातक अनीता देवी व  वोकेशनल ट्रेनर रंजना ठाकुर ने छठी से लेकर दसवी तक की छात्राओं को संबोधित किया।छात्राओं को मासिक धर्म के समय बरती जाने वाली सावधानियों व साफ सफाई के विषय में तथा लैंगिक उत्पीडन से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई गई।इन विषयों से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्याओं के निपटान के लिए कमेटी का भी गठन किया गया।कार्यक्रम में प्रवक्ता नरेंद्र कपिल,अमर सिंह,सुमन,रेणुका,सुषमा,जागृति सहित अन्य उपस्थिति रहे।

LIC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page