
ब्यूरो,दैनिक हिमाचल न्यूज़:-(दाड़लाघाट) वीरवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से घायल तेंदुए की मौत हो गई।जबकि घायल तेंदुए की मौत के बाद शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया।इस दौरान वन विभाग व अन्य कर्मचारियों का अमला मौजूद रहा।शिमला मंडी नेशनल हाईवे-205 पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के होटल भराड़ीघाट से 100 मीटर की दूरी में वीरवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से तेंदुआ घायल हो गया था।

पशु चिकित्सालय दाड़लाघाट में घायल तेंदुए को रेस्क्यू कर उपचार हेतु लाया गया था,लेकिन तेंदुए की रात 9:30 बजे के करीब मौत हो गई।इस मौके पर एक कमेटी बनाकर वन परिक्षेत्र अधिकारी दाड़लाघाट हीरा लाल शर्मा की अध्यक्षता में आगामी कार्यवाही की गई।इसके बाद शुक्रवार को तेंदुए का पोस्टमार्टम किया गया।पोस्टमार्ट करवाने के उपरांत गठित कमेटी ने मृत तेंदुए का दाह संस्कार किया गया।कमेटी में वन खंड अधिकारी सत्या देव शुक्ला,बीओ किशोरी भारद्वाज,वनरक्षक सुरेंद्र,संजय,पूनम कुमारी,पंचायत प्रधान बंसी राम,डॉ मानवी चौधरी,नीरज गर्ग,पुलिस विभाग से हेड कांस्टेबल मुकेश,एचएचसी चंद्रमोहन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

